ऐश ने ठुकराया टीवी का प्रस्‍ताव

सुनने में आ रहा था कि कम पैसे मिलने की वजह से बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने सोनी टीवी के रियलिटी शो 'डांस प्रीमियर लीग' को अस्‍वीकार कर दिया है लेकिन उनके प्रचारक का कहना है कि पैसों के लिए नहीं बल्कि अपनी व्यस्तताओं के चलते ऐश्‍वर्या ने प्रस्‍ताव नहीं माना।

अभिनेत्री के प्रचारक ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कहा, "हाल ही में एक चैनल पर खबर थी कि एक रियलिटी शो का प्रस्ताव स्वीकार करने के लिए ऐश्वर्या राय द्वारा अधिक पैसा मांगने की वजह से इस शो में उनके स्थान पर माधुरी दीक्षित को ले लिया गया। हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि यह खबर झूठी है। ऐश्वर्या ने अपनी व्यस्तताओं के चलते शो में काम करने से इनकार कर दिया।"

अब अभिनेत्री रानी मुखर्जी और नृत्य गुरु श्यामक डावर इस शो के जज होंगे। ऐश्वर्या इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गुजारिश' की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनकी फिल्में 'इंधीरन', 'एक्शन रीप्ले' और 'रावण' का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X