ऐश्वर्या राय का असली डबल रोल

एक तरफ बहू और एक तरफ बेटी की भूमिका निभा रही ऐश्वर्या इन दिनों काफी परेशान है। अक्सर कलाकार यह कहते सुनाई देते हैं कि डबल भूमिकाओंवाली फिल्मों में दो भूमिकाएं निभाना उनके लिए काफी मुश्किल रहा।
मगर शंकर की फिल्म 'जिंस" में दुहरी भूमिका निभा चुकी ऐश्वर्या को इस बात का एहसास होगा कि फिल्मों की बजाय रियल लाइफ में दुहरी भूमिका निभाना अधिक मुश्किल है।
फिल्मों में दो शॉट के ज़रिए आप आसानी से दो भूमिकाएं निभा सकते हैं मगर सचमुच में नहीं। क्योंकि ज़िन्दगी की फिल्म में ना कट होता है और ना रिटेक।


Click it and Unblock the Notifications