बिपाशा ने ऐश्वर्या को दी थी धमकी?
ऐश्वर्या राय पूर्व विश्व सुंदरी होने के साथ-साथ एक अच्छी कलाकार हैं। बिपाशा बसु विश्व स्तर पर भले ही इतनी फेमस नहीं हैं, लेकिन वो ऐश्वर्या से किसी बात में पीछे भी नहीं हैं। लेकिन दोनों को अगर एक जगह लाकर खड़ा कर दें, तो जाहिर है तनाव होने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ फिल्म रावण की शूटिंग के दौरान।
वीडियो - ऐश, मल्लिका के झूठे बोल
खबर है कि शूटिंग के दौरान फिल्म में मंदोधरी की भूमिका निभा रहीं बिपाशा बसू ने ऐश्वर्या को धमकी दी थी। जिस वजह से फिल्म के कई सीन प्रभावित हुए। इसे देखते हुए फिल्म के कई सीन काट दिए गए। हालांकि अधिकारिक तौर पर मणि रत्नम की इस फिल्म के सीन काटे जाने की वजह यह बताई गई है कि लेंबे शॉट होने की वजह से फिल्म काफी लंबी हो गई थी।
खैर पर्दे के पीछे चाहे जो भी बात हो, ऐश्वर्या राय और बिपाशा बसु दोनों ही फिल्म की रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद यही की जा सकती है कि दोनों के बीच सारे तनाव फिल्म आने के बाद खत्म हो जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications