18 महीने बाद स्क्रीन पर दिखेंगी ऐश्वर्या

वर्ष 2008 में ऐश की केवल दो फिल्में जोधा अकबर और सरकार राज रिलीज हुई थी दोनों फिल्में सफल रही थी। लेकिन इस वर्ष उनकी केवल एक फिल्म पिंक पैंथर रिलीज हुई है जिसमें ऐश एक छोटी सी भूमिका में थी।
इस साल ऐश की फिल्म रावण रिलीज होगी जिसका निर्देशन मणिरत्नम कर रहे है जिसमें उनके साथ अभिषेक बच्चन, बिक्रम, गोविंदा, मनीषा कोईराला मुख्य भूमिका में दिखाई देगे। इसके अलावा तमिल फिल्म अशोकावनम भी रावण के साथ ही रिलीज होगी।
यही नही दक्षिण सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत के साथ भी ऐश की फिल्म एंधीरन की शुटिंग चल रही है। लेकिन यह फिल्म 2010 में रिलीज होगी।
कुल मिलकार यही कहा जा सकता है कि ऐश के प्रशंसको को उनकी फिल्म के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
aishwarya rai अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या राय गोविंदा मणिरत्नम मनीषा कोईराला रजनीकांत रावण govinda maniratnam abhishek bachchan manisha koirala raaavan rajnikant


Click it and Unblock the Notifications