ऐश्वर्या ने 'एक्शन रिप्ले' में नकल नहीं की
ऐश्वर्या ने इस बात का भी खुलासा किया कि विपुल शाह द्वारा निर्देशित एक्शन रिप्ले एक तरह से ड्रामा फिल्म थी और उन्होंने वास्तविक पटकथा से ज्यादा छेड़छाड़ नहीं की थी। ऐश्वर्या ने कहा, "यह काफी आश्चर्यजनक था कि पहले भी मैं कई ऐतिहासिक फिल्मों में काम कर चुकी हूं और वे सब अलग-अलग तरह की थी। जब विपुल शाह ने कहा कि वह एक रेट्रो फिल्म चाहते हैं। रेट्रो शब्द काफी कठिन है।"
ऐश्वर्या ने बताया, "मैंने किसी एक अभिनेत्री की नकल करने की कोशिश नहीं की, बल्कि मैने सत्तर के दशक की कई अभिनेत्रियों पर गौर किया। मैंने बहुत सारी अभिनेत्रियों के लुक को अपनाया था।" ऐश्वर्या राय इससे पहले 'जोधा अकबर' और 'उमराव जान' जैसी फिल्मों में गंभीर भूमिका निभा चुकी हैं। उनका कहना है कि जब उन्हें इस फिल्म की पेशकश की गई तब उनका ध्यान सत्तर के दशक की अभिनेत्रियों पर गया था।


Click it and Unblock the Notifications
