मैं 'रावण' की सीता नही हूं: ऐश्वर्या

सुनने मे आ रहा है कि यह फिल्म पौराणिक कथा रामायण पर आधारित है जिसमें अभि और ऐश राम और सीता की भूमिका में है लेकिन ऐश ने इससे इंकार करते हुए कहा, "मेरे पात्र का नाम सीता नही है। मैं जिस महिला का किरदार निभा रही हूं वह कुछ कुछ सीता की तरह है लेकिन वह सीता नही है।"
इससे ज्यादा फिल्म के बारे में कुछ न बताते हुए ऐश ने कहा, "मैं अभी इससे ज्यादा फिल्म के बारे में कुछ नही बता सकती हूं। आपको फिल्म का इंतजार करना पड़ेगा। इस फिल्म के बारे में इतना ही कह सकती हूं कि यह आज के संदर्भो में बनी है। मणि ने फिल्म को आधुनिक परिप्रेक्ष्य में पेश किया है।"


Click it and Unblock the Notifications