SAD..अनिल कपूर के साथ रोमांस करते नहीं दिखेंगी ऐश्वर्या..जानिए DETAIL

By Shweta

लगभग 17 साल के बाद अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय की साथ में फन्ने खान में रोमांस करने की खबरें आ रही थी। अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय साथ में ताल और हमारा दिल आपके पास है जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। दोनों की केमेस्ट्री भी दर्शकों को काफी पसंद आई थी।

[सलमान VS अक्षय.. कौन है सबसे बड़ा सुपरस्टार.. जानें अक्षय कुमार का REACTION]

हाल में अनिल कपूर ने खुद ही इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि "इस फिल्म की मजेदार बात ये है कि ऐश्वर्या राय फिल्म में मेरे ऑपोजिट नहीं हैं और यही बात फिल्मको अलग बनाती है। ताल में हम लवर थे तो हमारा दिल आपके पास है में हम पति-पत्नी।जहां तक बात फन्ने खान की है तो इसमें हम अजनबी हैं जो साथ में आते हैं लेकिन दोनों के बीच कोई रोमांटिक एंगल नहीं है।"

aishwarya-rai-will-not-be-romancing-anil-kapoor-in-fanney-khan

अनिल कपूर ने इस इंटरव्यू के दौरान ये भी कहा कि उनकी और ऐश्वर्या राय की काफी अच्छी बॉन्डिंग है। यहां तक कि अनिल कपूर ने बताया कि ऐश्वर्या राय की मम्मी से भी अनिल कपूर की काफी अच्छी दोस्ती है।उनका कहना है कि ऐश्वर्या राय से खूबसूरत शख्स उन्होंने आज तक नहीं देखा।

अब अगर अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय इतने अच्छे दोस्त हैं तो जाहिर है वो पर्दे पर भी वो बॉन्डिंग देखने में दर्शकों को काफी मजा आएगा भले वो रोमांटिक एंगल ना हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X