फिर से मां बनना चाहती हैं ऐश, इसलिए साइन नहीं कर रही हैं फिल्में

जी हां ऐश जल्द ही एक और बच्चा चाह रही हैं। उनकी बेटी को अभी केवल पांच ही महिने हुए हैं और ऐसी खबरें आ रही है कि बच्चन की लाड़ली बहू ऐश्वर्या एकबार फिर से मां बनने को बेताब लग रही हैं। दरअसल एक फिल्म समीक्षक ने अपने कॉलम मे यह लिखा है कि ऐश मां बनने के बाद बेहद खुश हैं।
उन्हें मां बनने की खुशी इस कदर है कि वो जल्द ही मां बनने की इच्छा रखती हैं। बस यह खबर लिखी ही थी कि खबरों का बाजार गर्म हो गया कि ऐश फिर से मां बनना चाह रही हैं वो भी बहुत जल्द। इतना ही नहीं उनके पति अभिषेक बच्चन भी अब जल्द ही दूसरी बार पापा बनने को बेताब हैं।
खबरें हैं कि ऐश्वर्या बॉलीवुड में किसी बड़े प्रोजेक्ट को हाथ में लेने के मुड में नहीं हैं। इस बात से भी इन खबरों को पुष्टी मिल रही है कि वह दोबारा मां बनना चाहती है। आपको बता दें कि 38 साल की ऐश ने पिछले साल नवबंर में एक बच्ची को जन्म दिया है।


Click it and Unblock the Notifications