ऐश्वर्या राय का वायरल वीडियो- जब टूटा हाथ लेकर अवार्ड लेने पहुंची थी ऐश, लोग रह गए थे हैरान
ऐश्वर्या राय बच्चन भले ही सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं, लेकिन उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल रहते हैं। कोई शक नहीं कि एक्ट्रेस की फैन फॉलाइंग काफी तगड़ी है। हाल ही में ऐश का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो साल 2002 का है, जब ऐश्वर्या फिल्म देवदास के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड लेने इवेंट में पहुंची थीं।
दरअसल, ऐश फ्रैक्चर हाथ लेकर अवार्ड लेने पहुंची थी, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए थे। ऐश ने बताया कि वह शो में आने से पहले घर में गिर गईं और उन्हें हाथ में चोट लग गई।

अवार्ड लेते हुए ऐश ने बताया कि वे अपनी बिल्डिंग के गेट के बाहर गिर गई थीं जिसके चलते उन्हें चोट लगी थी। उन्होंने कहा, इस हालत में अवॉर्ड लेने आने पर लोगों ने मुझसे पूछा कि आप क्यों जा रही हैं ? इस पर मैंने सबसे कहा कि ये अवॉर्ड मेरा नहीं बल्कि मेरे फैंस के लिए है। जिन्होंने मुझे इतना प्यार दिया है और मुझे इतना सपोर्ट किया है और मैं अपनी मौजूदगी दर्ज कराकर अपने फैंस का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं।
View this post on InstagramA post shared by FILMY 🎼 { MUSIC & BOLLYWOOD } (@filmyjaam) on


Click it and Unblock the Notifications