ऐश्वर्या हीरोईन को लेकर अब भी हैं परेशान

कुछ दिन पहले ही ऐश ने फिल्म के लिए दिये गये साइनिंग अमाउंट का चेक वापस लौटाया इसके बाद फिल्म के प्रोड्यूसरों को एक लीगल नोटिस भी भेजा था जिसमें उन्होंने चेताया था कि उनकी फोटो कहीं भी इस्तेमाल ना की जाए।
लेकिन उसके बाद भी फिल्म को लेकर बार बार ऐश्वर्या का नाम ही उछाला जा रहा है। अब तो फिल्म के हिरो यानी अर्जुन रामपाल भी यही कह रहे है कि ऐसा नहीं होता कि किसी फिल्म में किसी को रिप्लेस नहीं किया जा सकता। आज ऐश की जगह करीन कपूर को रिप्लेस किया गया है तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं है।
ऐश को अब ऐसा लगने लगा है कि उनका नाम जानबूझ फिल्म को पब्लिसिटी दिलाने के लिए ही उछाला जा रहा है और इस बात से मम्मी बनने जा रही ऐश सख्त नाराज हैं।


Click it and Unblock the Notifications