SHOCK: ऐश्वर्या राय ने दिया सलमान खान का साथ.. कैट ने किया IGNORE

By Neeti

[गपशप] इंडियन ओलंपिक एशोसिएशन ने जबसे सलमान खान को गुडविल एम्बेसडर चुना है, एक नई कंट्रोवर्सी ने जन्म ले लिया है। योगेश्वर दत्त और मिल्खा सिंह जैसे विश्व स्तर के खिलाड़ी इसे गलत मान रहे हैं तो कुछ सलमान के सपोर्ट में भी हैं।

जब कैटरीना कैफ से इस बारे में पूछा गया तो कैट ने टका सा जवाब देते हुए कहा था- 'सलमान खान का नाम किसी कंट्रोवर्सी में आना कौन सी नई बात है..' बता दें, कैट यहां अपनी आने वाली फिल्म 'बार बार देखो' के लिए मीडिया के सामने आईं थी।

Salman Khan

खैर, लोरियर के एक इवेंट के दौरान जब ऐश्वर्या राय बच्चन से इस बारे में सवाल किया गया तो ऐश ने सबको हैरानी में डालते हुए सलमान खान का साथ दिया। जी हां, ऐश ने कहा, 'कोई भी व्यक्ति जो अच्छा कर रहा है देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए उपयुक्त है.. वो कोई भी हो, चाहे उसका व्यवसाय खेल, कला या संगीत ही क्यों न हो.. मुझे लगता है यह शानदार है और इसे मान्यता दी जानी चाहिए..'

हम्मम.. हालांकि इस मामले में यह ऐश का एक बयान भर है लेकिन कोई शक नहीं कि ऐश्वर्या के इस जवाब से सलमान खान फैंस बेहद खुश हुए होंगे।

-

-

-

-

-

-

-

-

-

-

-

-

-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X