ऐश्वर्या राय बच्चन ने हाल ही में अपनी फिल्म जज्बा के इंटरव्यू के दौरान सोशल मीडिया पर अपनी अनुपस्थिति को लेकर बात करते हुए कहा कि आजकल ट्विटर, फेसबुक सब एक कैट रेस हो गयी है। मैं कभी भी इस कैट रेस का हिस्सा नहीं थी और ना ही बनूंगी।
लेकिन ऐश ने एक खास बात कही कि अगर कभी भी वो ट्विटर पर आईं तो वो खुद ट्विटर पर ट्वीट करना पसंद करेंगी। ना कि अपने मैनेजर या अपनी टीम को कहेंगी ट्वीट करने को। ऐश का कहना है कि जब एक स्टार खुद ट्वीट करता है तो आप समझ जाते हैं क्योंकि उनके शब्दों और उनका अंदाज से सबकुछ समझ आ जाता है। तो आइये देखते हैं और ऐश ने क्या कहा ट्विटर के बारे में और सलमान पर कैसे किया कमेंट
ट्विटर पर किसके कितने फॉलोवर्स ये एक रेस है
ऐश ने कहा कि आजकल सोशल मीडिया पर किसके कितने फॉलोवर्स है ये एक रेस बन गयी है। हर कोई इस रेस में एक दूसरे से आगे निकलना चाहता है।
इस रेस का हिस्सा मैं नही
ऐश ने कहा कि मैं इस रेस का हिस्सा नहीं हूं। मैं कभी भी किसी कैट रेस का हिस्सा नहीं रही।
खुद करुंगी ट्वीट
ऐश का मानना है कि वो अगर कभी भी ट्विटर पर आएंगी तो वो खुद ट्वीट करेंगी ताकि फैंस से खुद इंटरे्क्ट कर सकें।
स्टार्स की बातों से समझ आ जाता है
ऐश ने कहा कि एक स्टार कब ट्वीट कर रहा है औऱ कब उसका मैनेजर ये समझ आ जाता है।
तो सलमान को है ये ऐश की सलाह
कुल मिलाकर ऐश ने इंडायरेक्टली ये सलाह सलमान खान को भी दी है क्योंकि सलमान खान का ट्विटर हैंडल आजकल उनकी मैनेजर संभाल रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications