ऐश जल्द ही संजय की फिल्म में काम करेंगी!

संजय ने इस बार ऐश को लेकर बड़ी पारी खेलने का निश्चय कर लिया है यह फिल्म महिला प्रधान होगी और इसकी स्टोरी भी ऐश्वर्या को ध्यान में रखते हुए लिखी गई है। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू हो जाएगी। ऐसा लग रहा है कि भंसाली ऐश्वर्या को लेकर अपनी ड्रीम फिल्म बाजीराव मस्तानी का निर्माण गुपचुप तरीके से कर रहे हैं।
इस फिल्म के बारे में यह खबर आ रही थी कि संजय ने काफी समय पहले ही ऐश और सलमान खान के साथ इस फिल्म को शुरू करना चाहते थे। लेकिन दोनों में अलगाव के बाद फिल्म डिब्बे में चली गई थी। मीडिया में तो यह भी हलचल मची थी कि संजय ने सलमान की जगह शाहरूख खान को लेने का फैसला कर लिया है। खैर अब कौन सी फिल्म है और माजरा क्या है यह तो आगे आने वाले समय में पता चल ही जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications