DHAMAKA: 2017 का सबसे तगड़ा सरप्राइज़...सलमान - आमिर धऱे रह जाएंगे!

संजय लीला भंसाली आजकल एकदम कामकाजी हो रखे हैं। और अब उनकी फिल्म पद्मावती के सेट पर दिखी हैं ऐश्वर्या राय। औऱ माना जा रहा है कि फिल्म में उनका कैमियो पक्का है।

2017 सुपरस्टार कैमियो के नाम है। शुरूआत की अक्षय कुमार ने नाम शबाना के साथ। वहीं आमिर खान का सीक्रेट सुपरस्टार, शाहरूख खान का ट्यूबलाइट और सलमान खान के जुड़वा कैमियो का इंतज़ार हो रहा है।

लेकिन ये सब सुपरस्टार कैमियो धरे के धरे रह जाएंगे। क्योंकि अगर सूत्रों की मानें तो संजय लीला भंसाली की पद्मावती में ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक सीक्रेट कैमियो शूट कर डाला है जिसकी भनक फिल्हाल किसी को नहीं है।

aishwarya-rai-spotted-on-padmavati-sets-new-film-or-cameo

दरअसल, राम लीला के बाद, संजय लीला भंसाली चाहते थे कि ये कैमियो प्रियंका चोपड़ा करें पर ऐसा हो नहीं पाया। और अब संजय लीला भंसाली की खास दोस्त ऐश्वर्या राय बच्चन ये काम करने जा रही हैं।

दोनों की कामयाबी का सफर एक साथ हम दिल दे चुके सनम से शुरू हुआ था। इसके बाद, सलमान खान - ऐश्वर्या राय का ब्रेकअप हुआ और इस दौरान संजय ऐश के साथ खड़े रहे जिससे उनकी दोस्ती पर मुहर लग गई।

इसके बाद, संजय की फिल्म देवदास में ऐश्वर्या राय शाहरूख खान केे साथ दिखीं। ये वही फिल्म थी जिसे सलमान खान करना चाहते थे।

वैसे भी संजय की फिल्में में कैमियो बहुत ही खास होते हैं। उनकी फिल्म सांवरिया में भी सलमान खान ने चौंकाया था। अब देखना है कि ऐश्वर्या पद्मावती में क्या कमाल कर पाती हैं।

जानिए वैसे बॉलीवुड फिल्मों के यादगार कैमियो -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X