ऐ दिल है मुश्किल की गलती नहीं दोहराएंगी ऐश्वर्या...इंटिमेट सीन करने से इंकार
ऐसा लगता है कि ऐश्वर्या राय अपने करियर से जुड़े हर फैसले को बेहद सोच समझकर करने का फैसला किया है। अपनी आखिरी फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में रणबीर कपूर के साथ इंटिमेट सीन करने से बच्चन परिवार अच्छा खासा नाराज हो गया था। इसलिए ऐश्वर्या राय ने फैसला किया है कि वो फन्ने खान में इंटिमेट सीन नहीं करेंगी।
फन्ने खान के मेकर्स चाहते हैं कि ऐश्वर्या राय और राजकुमार राव के बीच कुछ इंटिमेट सीन फिल्माए जाए लेकिन ऐश्वर्या राय ने ऐसा करने से साफ मना कर दिया है। ऐसा लगता है कि ऐश्वर्या राय ने अब अपने परिवार को नाराज नहीं करने का फैसला किया है।

ऐ दिल है मुश्किल में रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय के काफी हॉट इंटिमेट सीन थे जिसपर बच्चन परिवार ने कोई भी बयान नहीं दिया था।यहां तक कि अमिताभ बच्चन ने फिल्म भी नहीं देखा था। हां जया बच्चन के बयान से जरुर लगा था कि वो ऐश के हॉट सीन से नाराज हैंय़
बॉलीवुड में बढ़ते इंटिमेट सीन पर किए गए सवाल में जया बच्चन ने जरुर कहा था कि "एक समय था जब इंडियन फिल्म मेकर फिल्मों में आर्ट का नमूना पेश करते थे। लेकिन आजकल सबकुछ बदल चुका है। आजकल फिल्मों में प्यार को नुमाइश की तरह पेश किया जाना ही स्मार्ट वर्क कहलाता है। फिल्मों में शर्म नाम की तो चीज बची ही नहीं है। फिल्मों के जरिए बिजनेस करना, पहले वीकेंड पर 100 करोड़ रुपये की कमाई करना ही फिल्म मेकर्स का मकसद बनता जा रहा है।"


Click it and Unblock the Notifications