कल रात से वायरल हो रही हैं ये तस्वीरें...आप भी कहेंगे SHAME?
कल रात से वायरल हो रही हैं ये तस्वीरें...आप भी कहेंगे SHAME?
ऐश्वर्या राय बच्चन ने कल रात कान्स फिल्म फेस्टिवल में धमाका कर दिया। जिसकी नज़र उन पर गई फिर उन पर से हट ही नहीं पाई। इतना ही नहीं, कोई भी ऐसा नहीं था जो ऐश्वर्या राय से नज़रें हटा पाए।
लेकिन फिर थोड़ी ही देर में कुछ ऐसे भी लोग थे जिन्होंने ट्विटर पर ऐश्वर्या को ट्रोेल करना शुरू किया। कारण बस एक छोटा सा। ऐश्वर्या राय ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर जो गाउन पहना वो पहले भी पहना जा चुका है।

दरअसल, हॉलीवुड सिंगर विक्टोरिया स्वारोस्की भी इस गाउन में कुछ दिन पहले दिखीं थीं और 23 साल की सिंगर इसमें शानदार लग रही थीं। लेकिन इसका ये मतलब कतई नहीं था कि 42 साल की ऐश्वर्या राय किसी से भी कम लग रही थीं।
इतना ही, नहीं क्या किन्हीं दो लोगों की ड्रेस का सेम हो जाना इतना महत्वपूर्ण हो जाता है कि आप उस मॉडल या एक्ट्रेस को SHAME कहकर हेडलाइन्स में बुलाने लगे?
बहरहाल, ऐश्वर्या राय की ड्रेस को ज़बर्दस्ती अंग्रेज़ी में कोट कर के 'INSPIRED' लिखने से बेहतर है कि सीधा माना जाए कि उन्होंने वही SAME ड्रेस पहना है। लेकिन इसके बावजूद इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता।


Click it and Unblock the Notifications