रणबीर के साथ इंटीमेट सीन के बाद..अब इस एक्टर के साथ ऐश्वर्या का रोमांस.. SHOCK!
अपनी आने वाली नई फिल्म में एश्वर्या अपने से 10 साल छोटे एक्टर के साथ रोमांस करती दिखेंगी। इससे पहले वे 18 साल छोटे रणबीर के साथ रोमांस कर चुकी हैं।
इन दिनों ऐश्वर्या राय बच्चन की नई फिल्म फन्ने खां को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इस फिल्म के लिए एश्वर्या को तो फाइनल कर लिया गया है लेकिन लीड एक्टर को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। हाल ही में खबर आई है कि इस फिल्म में एश्वर्या अपने से 10 साल छोटे एक्टर के साथ रोमांस करती दिखेंगी।
[तंग आ गए सलमान..बहुत हो गया दबंग और ट्यूबलाइट..अब करनी हैं ऐसी फिल्में]
खबरों की मानें तो इस फिल्म के लिए हाल ही में अभिनेता राजकुमार राव को साइन कर लिया गया है। वहीं अगर ये खबरें सच हैं तो इस फिल्म में ऐश्वर्या अपने से 10 साल छोटे टैलेंटेड एक्टर राजकुमार राव के साथ रोमांस करती दिखेंगी। फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में एश्वर्या में एश्वर्या 18 साल छोटे रणबीर के साथ रोमांस करती दिखाई दी थीं।

वहीं इससे पहले इस फिल्म के लिए अभिनेता आर माधवन और अनिल कपूर का भी नाम आ चुका है। वहीं अभी तक राजकुमार के नाम को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। आगे जानें क्या है माजरा और जानें एश्वर्या की इस फिल्म के बारे में कुछ और बातें-


Click it and Unblock the Notifications