Ooo: तो सुलतान सलमान को पूरी टक्कर देंगी ऐश्वर्या राय....FINAL है!
ये तो हम आपको बता ही चुके हैं कि राकेश ओम प्रकाश मेहरा की अगली फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन और अनिल कपूर फाइनल है। लेकिन फिल्म में ऐश्वर्या राय अनिल कपूर के साथ रोमांस नहीं करेंगी।
खबरों की मानें तो ऐश्वर्या राय ऐ दिल है मुश्किल के अपने फॉर्मूले पर टिके रहते हुए किसी छोटे एक्टर से रोमांस करेंगी। और उनके लिए विक्की कौशल और राजकुमार राव का नाम रेस में सबसे आगे हैं।

यानि कि ऐश्वर्या राय ने ठान ही लिया है कि शाहरूख से लेकर सलमान और अक्षय तक सबको इस मामले में वो टक्कर देंगी। गौरतलब है कि बॉलीवुड बड़े उम्र का हीरो और छोटी हीरोइन होने का दस्तूर है।
अगर कभी उल्टा हुआ है यानि कि हीरोइन बड़ी हो और हीरो छोटा तो फिल्म का बंटाधार हो गया है। लेकिन ऐ दिल है मुश्किल में ऐश्वर्या राय और रणबीर कपूर की केमिस्ट्री देखकर अच्छे अच्छों के पसीने छूट गए।
वैसे जानिए बॉलीवुड में जब हीरोइनों ने छोटे हीरो से रोमांस किया तो क्या हाल हुआ -


Click it and Unblock the Notifications











