DHAMAKA: 'ऐ दिल है मुश्किल' में होगी KHAN एंट्री.. ऐश्वर्या राय से करेंगे रोमांस!
'ऐ दिल है मुश्किल' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। करण जौहर का निर्देशन होने के साथ साथ इस फिल्म की कास्ट भी लोगों को काफी उत्साहित कर रही है। खासकर रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन का एक साथ होना.. फिल्म में ऐश अनुष्का शर्मा की बहन का किरदार निभा रही हैं।
लेकिन ताजा अफवाहों की मानें तो फिल्म से एक और सुपरस्टार जुड़ने वाले हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं करण जौहर के लकी चार्म शाहरूख खान की। खबर है कि शाहरूख इस फिल्म में एक स्पेशल रोल निभा रहे हैं।
OUCH.. ऐश्वर्या राय बच्चन से नाराज़ है बच्चन परिवार.. लेकिन क्यों!
सूत्रों की मानें तो फिल्म में शाहरूख खान और ऐश्वर्या राय रोमांस करते दिखेंगे। फिल्म में शाहरूख कैमियो निभाएंगे। हालांकि करण जौहर से इस बारे में कोई घोषणा नहीं की है। हम्मम.. हो सकता है करण यह सरप्राइज रखना चाहते हों.. कोई शक नहीं कि यदि शाहरूख- ऐश एक साथ आएंगे तो फैंस के लिए यह बेहतरीन होगा।
यहां देखें ऐ दिल है मुश्किल के सेट की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications
















