मणिरत्नम की फिल्म से होगी मम्मी ऐश की वापसी!
उड़ते उड़ते खबर आयी है कि अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर से रूपहले पर्दे पर चमकने के लिए तैयार हैं। मम्मी बनने के बाद ऐश ने पहली बार कोई हिंदी फिल्म साइन की है वो भी अपने फेवरट निर्माता-निर्देशक मणिरत्नम के साथ।
ऐसी खबर है कि ऐश ने मणि की फिल्म के लिए हां बोल दिया है। यह फिल्म डेफने डू मारियर के प्रख्यात उपन्यास रेबेका पर आधारित है। इस फिल्म की शूटिंग नवंबर में शुरू होने वाली है और ऐश की बेटी भी इसी महीने की 16 तारीख को एक साल की हो जायेगी। जिसके चलते ऐश अब फिल्मों में फिर से सक्रिय होने की बात कह रही हैं।
आपको बता दें कि ऐश ने साल 2010 में मणिरत्नम की ही फिल्म रावण में काम किया था जिसमें उनके पति अभिषेक बच्चन भी थे। फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर पानी तक नहीं मांगा था। फिल्म के प्रदर्शन के बाद बिगबी अमिताभ बच्चन ने अभिषेक के रोल के लिए मणिरत्नम की काफी खिंचाई भी की थी ऐसी खबर थी कि अमिताभ के कारण मणिरत्नम ऐश और अभि से काफी नाराज भी हैं लेकिन ऐश ने दोबारा फिल्म साइन करके यह बता दिया है कि उनके और मणि के बीच में कोई दिक्कत नहीं हैं।रेबेका एक नई नवेली दुल्हन की कहानी है, जिसकी तुलना उसके पति की पहली दिवंगत पत्नी से की जाती है। फिल्म का हीरो कौन होगा अभी इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। ऐश्वर्या इससे पहले 1997 में मणि की फिल्म इरुवर में काम कर चुकी हैं। दस साल बाद दोनों ने फिल्म गुरु में साथ काम किया था,जिसमें अभिषेक बच्चन भी थे फिल्म ने सफलता की नई कहानी लिखी थी।


Click it and Unblock the Notifications
