Kiss का Kissa: ऐश्वर्या राय ने किया रणबीर कपूर को रिजेक्ट और फिर....
[गपशप] वो अलग बात है कि कंगना रनौत लिप टू लिप दे किसियां ले किसियां का ज़माना ला चुकी हैं लेकिन फिर भी कुछ स्टार्स हैं जो इसका समर्थन नहीं करते हैं। और इस नो किस पॉलिसी का हिस्सा हैं ऐश्वर्या राय। हालांकि शादी के बाद उनकी धूम 2 किस ने कहर मचा दिया था और शायद इसलिए अब वो फूंक फूंक कर कदम रखती हैं।
[BEST OF 2015 - ऐश की ये तस्वीरें होश उड़ा देंगी]
दरअसल, ऐश्वर्या राय आजकल रणबीर कपूर के साथ ऐ दिल है मुश्किल में काम कर रही हैं और डायरेक्टर करण जौहर ने फिल्म में एक बहुत ही अहम किसिंग सीन की डिमांड की लेकिन ऐश्वर्या राय ने झट से मना कर दिया।
और चूंकि करण जौहर बच्चन खानदान से कोई पंगा नहीं लेना चाहते, उन्होंने ऐश की बात मान ली। पिछली बार शादी के बाद जब ऐश्वर्या राय ने ऋतिक रोशन को धूम 2 में किस किया था तो बच्चन परिवार इस बात पर खूब नाराज़ हुआ था। वहीं फिल्म में अभिषेक बच्चन भी थे।
[Best of 2015 - भाई शाहरूख और ऐश MA'AM में गुज़रा सलमान का साल!]
जानिए बॉलीवुड में अब तक के सबसे कंट्रोवर्शियल किसिंग सीन -


Click it and Unblock the Notifications
