Ouch...ऐश्वर्या-अभिषेक ने एक साथ फिल्म करने से किया मना..लेकिन क्यों!

ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म करने से मना कर दिया है। पढ़िए पूर खबर।

By Shweta

अभी हाल में ही अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की साथ में फिल्में करने की खबरें आ रही थीं। दोनों की बात लगभग फाइनल भी हो गई थी लेकिन अब ऐश्वर्या राय ने उस फिल्म को करने से मना कर दिया है। जी हां आप ये बिल्कुल सही पढ़ रहे हैं।

दरअसल ये फिल्म अनुराग कश्यप की गुलाब जामुन थी जिसे उन्होंने अभिषेक और ऐश्वर्या को साथ में ऑफर में किया गया था लेकिन अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय दोनों को स्क्रिप्ट कुछ खास पसंद नहीं आई और इसलिए दोनों ने फिल्म करने से मना कर दिया है।

aishwarya-rai-reject-film-with-abhishek-bachchan

अनुराग कश्यप काफी समय से अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म करना चाहते हैं लेकिन अभिषेक बच्चन भी तभी कोई फिल्म साइन करेंगे जब उन्हें स्क्रिप्ट पसंद आएगी। फिलहाल अभिषेक बच्चन के पास और भी कई फिल्मों के ऑफर हैं जिस पर वो काम कर रहे हैं।

अभिषेक बच्चन खुद भी अपनी खूबसूरत पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ काम करना चाहते हैं लेकिन दोनों को बस एक अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार है। अब फैन्स को कब तक और इंतजार करना पड़ेगा ये देखने वाली बात होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X