ऐश्वर्या का शाहरूख के साथ नाचने से इंकार!

लेकिन शायद ये उनकी बहुत बड़ी गलतफहमी हैं, जिसको एक मिनट में दूर कर दिया बॉलीवुड की आदर्श बहू ऐश्वर्या राय ने। जिन्होंने सरेआम शाहरूख के साथ स्टेज पर डांस करने से इंकार कर दिया। दरअसल हुआ यूं बहुत सारी तारिकाओं के साथ डांस करने के बाद किंग खान ने ऐश को उनके आईटम नंबर कजरारे.. पर साथ डांस करने की पेशकश की जिसे ऐश ने बिना कोई समय गंवाये सिरे से इंकार कर दिया।
ऐश का कहना है कि ये सांग उनका फैमिली सांग है, जिस पर वो अपने पति और सुसुर के साथ थिरकी है, ऐसे में सवाल ही नहीं पैदा होता कि वो किसी और के साथ ये सांग और डांस शेयर करें। बेचारे शाहरूख मियां को तो काटो तो खून नहीं। खैर जैसे-तैसे किंग खान ने स्थिति संभाली और मुड़ गये दूसरी अभिनेत्रियों के साथ थिरकने।


Click it and Unblock the Notifications