ऐश्वर्या - रणबीर की 6 नई फोटो #Viral...क्या इस हॉट फोटोशूट की ज़रूरत थी?
ऐश्वर्या राय और रणबीर कपूर के हॉट फोटोशूट की कुछ और तस्वीरें वायरल हुई हैं। और कम से कम इन्हें देखकर यही लग रहा है कि अब करियर बचाने के लिए ऐश्वर्या राय कुछ भी करने को तैयार हैं।
ऐश्वर्या राय - रणबीर कपूर की कुछ नई तस्वीरें वायरल हो गई हैं। और वाकई इन तस्वीरों को देखकर आप भी कहेंगे कि इसकी क्या ज़रूरत है। वो भी तब जब ऐश्वर्या राय ने आज तक केवल 4 - 5 फिल्मों में बोल्ड सीन दिए वो भी तब जब बहुत ज़रूरत थी।
रही फोटोशूट की बात, तो ऐश्वर्या राय ने आज तक किसी के भी साथ कोई भी हॉट या बोल्ड फोटोशूट नहीं करवाया है। और यही वजह है कि उनकी ये नई तस्वीरें चीख चीख कर रही हैं कि ऐश्वर्या राय अपने करियर को बचाने की आखिरी कोशिश कर रही हैं।

अब सवाल कई हैं। पहली बात तो ये कि ऐ दिल है मुश्किल की रिलीज़ को मात्र 10 दिन बचे हैं। ऐसे में फिल्म पर फोकस होने के बजाय सबका ध्यान ऐश्वर्या और रणबीर के इस हॉट फोटोशूट पर है।
[#Scoop: सलमान और ऐश्वर्या को लेकर उड़ रही ये अफवाह सच है!]
गलती ये भी नहीं है। गलत ये है कि इतना सब कुछ उस फिल्म के लिए जिसका पूरा हिस्सा भी ऐश्वर्या राय नहीं है। ऐसे में वाकई उनका ये हॉट फोटोशूट लोगों की भौंहे चढ़ाने के लिए काफी है।
एक बात तो आप मानिए चाहे ना मानिए लेकिन ऐ दिल है मुश्किल के लिए ऐश्वर्या राय ने खुद को वापस बॉलीवुड में कायम करने के लिए एड़ी चोटी का ज़ोर लगाया है।
और इन तस्वीरों को देखकर वाकई आपको समझ में आ जाएगा कि बच्चन परिवार के ऐश्वर्या राय से खफा होने की जो भी अफवाहें थीं वो क्यों थीं।
इस बात में कोई शक नहीं कि इस तस्वीर में ऐश्वर्या राय और रणबीर कपूर लग बेहद सेक्सी रहे हैं। और दोनों के साथ मौजूद है करण जौहर की फेवरिट चीज़ यानि कि काउच।
ऐश्वर्या राय ने अपने पूरे करियर में आज तक कोई बोल्ड या हॉट फोटोशूट किसी को एक्टर के साथ नहीं करवाया है सिवाय अभिषेक बच्चन के। वो भी शादी के बाद।
जहां तक बात रही शादी के पहले के फोटोशूट की तो ऐश्वर्या राय अगर बोल्डनेस के ज़रा भी करीब पहुंची थीं तो वो था अक्षय कुमार के साथ ये फोटोशूट।


Click it and Unblock the Notifications






