BREAKING: "मैं कमबैक नहीं कर रही हूं!" : ऐश्वर्या राय

विश्व की सबसे खूबसूरत महिला को वापस बड़े परदे पर देखने का इंतज़ार उनके फैन्स कब से कर रहे हैं। ऐश्वर्या राय ने जज़्बा की शूटिंग भी शुरू कर दी थी और उनकी इस कमबैक फिल्म का सबको बेसब्री से इंतज़ार है। फिल्म के लिए शूट करते वक्त ऐश्वर्या को पहले ही सीन के लिए स्टैंडिंग ओवेशन दिया गया लेकिन ऐश ने ये कहकर सबको चौंका दिया है कि वो कमबैक नहीं कर रही हैं।

इससे बड़ी खबर बॉलीवुड के लिए फिलहाल तो कोई नहीं हो सकती। लेकिन ज़्यादा चिंता मत करिए और पहले ध्यान से पूरी बात सुनिए। दरअसल, फैशन मैगज़ीन वोग के इस बार की कवर स्टोरी है ऐश्वर्या राय का कमबैक। जिसके बारे में ऐश्वर्या राय ने कहा कि वो परदे से गायब ही कब हुई थीं।
ALSO READ: इन गलतियों ने बदल दी अभिषेक की लाइफ, ऐश्वर्या बन गईं वाइफ!

ऐश्वर्या के मुताबिक ये बस एक छोटी सी छुट्टी थी और उनका पुराना जादू जब आज भी है तो कमबैक कैसा। वो बस एक ब्रेक के बाद वापस सक्रिय हो रही है। गौरतलब है कि ऐश्वर्या राय ने 2010 में गुज़ारिश के बाद एक ब्रेक लिया था अपनी बेटी आराध्या के लिए। और अब वो परदे पर धमाकेदार वापसी करने को तैयार हैं।

हालांकि इस बीच ऐश्वर्या ने परदे से नाता नहीं तोड़ा। वो राकेश ओम प्रकाश मेहरा की एक डॉक्यूमेंट्री बॉलीवुड में दिखाई दीं। इसके अलावा अपने कमर्शियल और ब्रांड्स के लिए भी लगातार शूट करती रहीं।
ALSO READ: कहानी की बैंड:सलमान - ऐश को मिलाने में था शाहरूख आमिर का हाथ!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X