धूम 3 के सेट पर ऐश क्यों मिली कैट से?
अभी तक चारों ओर गॉसिप का बाजार गर्म है कि धूम 3 के सेट पर ऐश और कैट की मुलाकात तो हुई लेकिन बात-चीत नहीं हुई। ऐश, धूम 3 के सेट पर अचानक ही पहुंच गयी थीं अपने पति अभिषेक से मिलने लेकिन अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि सेट पर ऐश, अभि से मिलने इसलिए आयी थीं ताकि वो देख सकें कि कैटरीना मैडम आखिरकार फिल्म में एक्टिंग कैसे कर रही हैं क्या वो उनसे ज्यादा हसीन फिल्म में नजर आ रही हैं?
भई ऐश को इस बात की उत्सुकता होना स्वाभाविक है क्योंकि धूम 2 उनकी हिट फिल्म थी और इस फिल्म में ही वो पहली बार रितिक के साथ नजर आयीं थी साल 2007 में आयी फिल्म के बाद ही ऐश ने शादी की थी। फिल्म में ऐश का डस्टी लुक और एक जबरदस्त किसिंग सीन था। फिल्म जबरदस्त हिट हुई थी लेकिन इस बार की धूम में अभिषेक बच्चन तो रीपिट हो गये लेकिन ऐश की जगह कैट ने ले ली।

वैसे तो यह तो रील लाइफ की बात है रीयल लाइफ में भी ऐश की जगह कैटरीना ने ली थी। आप समझ गये होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं हम बात कर रहे हैं सलमान खान की जिनसे किसी जमाने में ऐश ने बेइंतहा प्यार किया था लेकिन ऐश-सलमान का जब ब्रेकअप हुआ तो सलमान के जीवन आया सूनापन कैटरीना ने ही भरा था। सलमान-कैट के बीच में भले ही आज दूरियां है लेकिन कैटरीना के आने और उसके जाने के बाद सलमान काफी सुधरे हुए नजर आने लगे हैं।
उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर डंका बजाना शुरू कर दिया है। कहना गलत ना होगा कि ऐश के सिरफिरे,अड़ियल सलमान को कैटरीना ने शांत और लविंग बना दिया है। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि धूम 3 की कैट बॉक्सऑफिस पर धूम 2 की ऐश पर भारी पड़ेगी। ऐेसे में अगर ऐश ने कैट की तैयारी का मुआयना कर ही लिया तो इसमें गलत क्या है?


Click it and Unblock the Notifications