ऐश्वर्या राय का बढ़ा वजन

सूत्रों का कहना है कि उस दौरान ऐसा लगा कि ऐश्वर्य का वजन काफी बढ़ गया है, जिसे वह अपने जैकेट से बार बार छुपाने की कोशिश कर रही थीं। ऐश्वर्य को देख कर लोग इस बात से हैरान थे कि हमेशा फिट रहनेवाली बॉलीवुड की यह खूबसूरत अभिनेत्री मोटी क्यों दिख रही हैं,क्योंकि अभी पिछले महीने ही जब वह कान में दिखी थीं, तब उनका वजन उतना ज्यादा नहीं था।
एक बात यह भी समझ में नहीं आ रही है कि जबकि ऐश्वर्य राय फिलहाल मधुर भंडारकर की फिल्म में काम करने जा रही हैं। फिल्म के शीर्षक
के अनुसार तो उन्हें खुद पर बहुत काम करने की जरूरत थी। लेकिन अचानक से उनके बढ़ते वजन को देख कर लोगों ने इस बात का अनुमान लगा लिया है कि वह मां बननेवाली हैं या फिर से उन्हें किसी बीमारी ने घेर लिया है।
ऐश्वर्य ने जब यह खबर सुनी तो तिलमिलाते हुए उन्होंने यही कहा है कि सभी को बात बनाने की आदत है और मैं इस बात से परेशान हो चुकी हूं। अब मैं इसके लिए कुछ नहीं कर सकती। मेरा वजन बढ़ रहा है या घट रहा है इसकी फिक्र किसी कोकरने की जरूरत ही नहीं। जल्द ही ऐश्वर्य जल्द ही भंडारकर की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। और उन्होंने कहा है कि वह अपनी इस फिल्म के लिए पूरी शिद्दत से जुड़ चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications