जब खो गए ऐश्वर्या के कपड़े!

दरअसल एक इवेंट के प्रमोशन के लिए चेन्नई पहुंची ऐश्वर्या के कपड़ों का बैग एयरपोर्ट से गायब गया। जब वो चेन्नई में एअरपोर्ट पर उतारी तो उन्हें अपने बैग नहीं मिला। इस बैग में ऐश के वो कपड़े थे जो उन्हें इवेंट में पहनने थे। अब ऐश को इवेंट में पहुंचने की देरी हो रही थी और उस वक्त ऐश ट्रैक सूट पहने थीं। जिसके कारण ऐश इन कपड़ों में इवेंट में नहीं पहुंचना चाहती थीं।
खैर, जब हैरान परेशान ऐश्वर्या ने आयोजकों को यह बात बताई तो आयोजकों ने तुरंत ऐश के लिए एक डिजायनर ड्रेस का इंतजाम कर दिया और उनके लिए लोकल सैंडिल भी खरीदकर दिए। ये सब होने के बाद जब ऐश्वर्या आयोजन स्थल में पहुंची तो वो हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही थी और बाद में उनका खोया हुआ बैग भी मिल गया।


Click it and Unblock the Notifications