एश्‍वर्य गाना सीख रही है

By Staff

Aishwarya Rai Bachchan
ऐश्वर्या राय बच्चन मणिरत्‍नम की फिल्‍म के लिए शास्त्रीय गायन सीख रही है। उन्‍होंने अपनी जिंदगी में सब कुछ पा लिया है।

एश्‍वर्य को नाम और दाम कमाने के बाद अभिषेक जैसा पति भी मिल गया है। एक सफल औरत का और क्या चाहिये? लेकिन वह अब वह कुछ हटकर भी सीखना चाहती है।

वे मणिरत्नम की फिल्म रावण में शास्त्रीय गायिका की भूमिका करने जा रही है और इसके लिये ही वह शास्त्रीय गायन भी सीख रही है ताकि फिल्म में उसकी भूमिका में सजीवता आ सके। अपने आज तक के कैरियर में वह इस तरह की भूमिका पहली बार कर रही है।

ऐश्वर्या राय इसके अलावा दक्षिण भारत के सुपर स्टार रजनी कांत के साथ फिल्म रोबोट भी कर रही है, जिसमें उसे काफी ऊंचा पारिश्रमिक भी दिया जा रहा है, बताया जाता है यह पारिश्रमिक आज तक किसी भी बालीवुड की नायिका को दिये गये पारिश्रमिक से सबसे ज्यादा है।

वैसे ऐश्वर्या राय वास्तविक जीवन में सचमुच एक गायिका है लेकिन शास्त्रीय गायन में उसकी पकड कुछ खास नहीं है। वह एक गुरु से नियमित रुप से गायन सीख रही है. रावण की शूटिंग अक्तूबर माह से होने की संभावना है और इस फिल्म के जरिये ऐश्वर्या के गायन की क्षमता भी सबके सामने आ जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X