ऐश-कैट आमने-सामने: ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा
बॉलीवुड की दो कातिल हसीनाएं ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ ना कभी एक-दूसरे के बारे में तारीफ करती हैं और ना ही बुराई। दोनों की ही कोशिश होती है कि एक-दूसरे के बारे में ना कुछ कहा जाये शायद इसके पीछे वजह सलमान खान हैं जिनके दिलों में दोनों ने ही राज किया है। कभी सलमान का दिल ऐश्वर्या राय के लिए धड़कता था तो कभी कैटरीना उनके दिल की धड़कन थीं लेकिन दोनों का ही जमाना अब बीत चुका है।
हमेशा एक-दूसरे से बचने वाली ऐश-कैट का ना चाहते हुए भी गाहे-बेगाहे आमना-सामना हो ही जाता है। ऐसा ही वाकया पेश आया अमेरिका के शिकागो में जहां धूम 3 की शूटिंग चल रही थी फिल्म में ऐश के पति अभिषेक बच्चन लीड रोल में हैं। ऐश अपनी बेटी आरध्या के साथ धूम 3 की शूटिंग स्थल पर पहुंच गयी और इत्तेफाक से वहां कैटरीना कैफ भी थीं जो कि धूम 3 की हिरोईन हैं।

ऐश और कैट ने एक-दूसरे को देखकर स्माइल देकर औपचारिकता निभायी और बिना हाय-हैलो के आमने-सामने से निकल गयी। ऐश तो अभि से मिलकर लौट आयीं और कैट अपनी शूंटिंग में व्यस्त हो गयीं लेकिन दोनों ही तारिकाओं के आमने-सामने ने फिल्मी पंडितों को बात करने का और लोगों को सलमान खान के रोमांस को याद करने का मौका दे दिया।


Click it and Unblock the Notifications