Oppss..ऐश्वर्या और कैटरीना ने किया सोनम कपूर को नाराज!
[गपशप] सोनम कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और कैटरीना कैफ भले ही अच्छी दोस्त न हों, लेकिन एक चीज है जो इनके बीच कॉमन है। जी नहीं, हम यहां सलमान खान की बात नहीं कर रहे, बल्कि जो इन तीनों को जोड़ता है, वह है पॉपुलर कॉस्मेटिक ब्राण्ड लोरियल।

ये तीनों अभिनेत्रियां लोरियल की ब्राण्ड एम्बेसडर रह चुकीं हैं। लिहाजा, इन तीनों को फेमिना वुमेन एवार्ड्स में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया था। जहां ऐश और कैटरीना ने सोनम को नाराज कर डाला।
दरअसल, इन तीनों एक्ट्रेस को इवेंट में एवार्ड्स देने के लिए आमंत्रित किया गया था। जहां सोनम तो बिल्कुल टाइम पर पहुंच गई थीं, लेकिन बाकी दो अभिनेत्रियों की कोई खोज-खबर नहीं थी। लिहाजा, सोनम को इन दोनों का इंतजार करना पड़ा।
पढ़ें- एक ही छत के नीचे होंगे सलमान- कैट, लेकिन नहीं करेंगे बात..
खबरों के अनुसार, शो के ऑरर्गनाइजर्स ने सोनम को ऐश और कैट के आने तक इंतजार करने को कहा, जिस पर सोनम बिफर गईं। सोनम ने शो को बीच में ही छोड़ कर जाने की भी धमकी दी। लेकिन फिर उन्हें समझाया गया।
बहरहाल, ऐश्वर्या और कैटरीना काफी लेट शो में पहुंचे, जिसके बाद इवेंट शुरू किया गया। लेकिन सोनम इस दौरान काफी नाराज थी और उन्होंने ऐश और कैटरीना से दूरी बनाए रखी। हम्ममम.. अब इंतजार करें, वह सोनम कपूर..नाराज होना तो बनता है..
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications


