..................... Aishwarya Rai Is Not Doing A Cameo In Ae Dil Hai Mushkil - Hindi Filmibeat

Oppss.. क्या ऐश्वर्या राय के नाम पर.. फैंस को मिलने वाला है धोखा!

By Neeti

'ऐ दिल है मुश्किल' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। करण जौहर का निर्देशन होने के साथ साथ इस फिल्म की कास्ट भी लोगों को काफी उत्साहित कर रही है। खासकर रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन का एक साथ होना..

लिहाजा, जब यह खबर आई कि फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन सिर्फ कैमियो निभा रही है, तो फैंस बेहद निराश हो गए। यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। सोशल मीडिया पर यह खबर पूरी तरह छा गई। लेकिन बता दें, यह खबर महज अफवाह है।

Ae Dil Hai Mushkil

धर्मा प्रोडक्शन के ऑफिशियल प्रवक्ता ने सारी अफवाहों को शांत करते हुए कहा कि फिल्म में ऐश्वर्या राय कैमियो नहीं निभा रही हैं। बल्कि ऐश का किरदार बहुत ही अहम और अलग है। शायद ऐश्वर्या राय अपने करियर में पहली बार कोई ऐसा किरदार निभा रही हैं।

OUCH.. ऐश्वर्या राय बच्चन से नाराज़ है बच्चन परिवार.. लेकिन क्यों!

लेकिन खास बात यह है कि ऐश का किरदार अहम है, यह तो हमें पता चल गया। लेकिन क्या ऐश पूरी फिल्म में हैं.. यह अभी बाहर नहीं आया है। बता दें, कुछ दिनों पहले भी अनुष्का शर्मा ने एक इंटरव्यू के दौरान बातों बातों में कहा था कि फिल्म की मेनलीड एक्ट्रेस मैं ही हूं..

''मैं ऐश्वर्या राय बच्चन के सामने खड़ी नहीं हो पाती थी....''

हम्मम.. यह देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या ऐश के नाम पर फिल्म में फैंस को धोखा मिलने वाला है। या सच में उनका किरदार पूरी कहानी पलट कर रख देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X