ऐश्वर्या ही बनेगी मधुर की हिरोइन
अभी हाल ही में हमने आपको बताया था कि मधुर भंडारकर अपनी नई फिल्म हिरोईन के लिए ऐश्वर्या या कैटरीना में से किसी एक को लेना चाहते हैं। हिरोइन नाम की ये फिल्म हॉलीवुड की मशहूर अदाकारा मर्लिन मनरो के जीवन पर आधारित है।इस फिल्म के लिए मधुर की पहली पसंद करीना थी।
मगर करीना ने फिल्म करने से इंकार कर दिया। उसके बाद कैटरीना और ऐश्वर्या के बीच इस रोल को लेकर जंग शुरु हो गई थी। मगर सुनने में आया है कि इस रोल के लिए मधुर अपने दोस्त यूटीवी के हैड सिद्धार्थ राय कपूर के साथ पहले ही ऐश से मिल चुके थे और ऐश्वर्या को फिल्म की कहानी इतनी पसंद आई कि उन्होंने इस रोल के लिए तुरंत हां कर दी। इसलिए फिर कैटरीना को इस रोल के लिए अप्रोच ही नहीं किया गया।


Click it and Unblock the Notifications