..................... Aishwarya Rai: I was offered Barbie four times | ऐश के पास बार्बी बनने का टाइम नहीं - Hindi Filmibeat

ऐश के पास बार्बी बनने का टाइम नहीं

By Staff

कैट की बार्बी दिसंबर में मार्केट में आने वाली है। जब इस बारे में ऐश से पूछा गया तो उन्होने जवाब दिया कि बार्बी मेकर्स की असली पसंद 'वह' थीं। कैट के बार्बी बनने से पहले उनसे बार्बी बनने के लिए चार बार पूछा गया था। पर ऐश के पास बार्बी बन कर रैम्प पर उतरने के लिए टाइम नहीं था।

ऐश का कहना है कि वह पहले ही फिल्म निर्देशक विपुल शाह को समय दे चुकी थीं। जिस दिन बार्बी बन कर स्टेज पर उतरना था, उस दिन उन्हे विपुल के साथ काम करना था। इसलिए उन्होने एक बार फिर बार्बी बनने का प्रस्ताव ठुकरा दिया।

ये सुनने के बाद आप भी सोचेंगे कि आजकल ऐश ऐसा कौन सा काम कर रही हैं कि उनके पास इस सुनहरे मौके के लिए भी टाइम नहीं है। आजकल ऐश बच्चन परिवार का फैमिली बिजनेस सम्हाल रही हैं। अमिताभ को उनकी लाइफ का सबसे बुरा दौर दिखाने वाली कंपनी 'एबीसीएल' को आजकल ऐश सम्हाल रही हैं। बाल्की द्वारा निर्देशित चर्चित फिल्म 'पा' इसी कंपनी के बैनर तले बन रही है। साथ ही अभि भैया इस फिल्म से पहली बार प्रोड्यूसर भी बने हैं।

ऐसे में ऐश के पास बार्बी बनने का समय क्यों रहने लगा। खैर ऐश, कैट को बार्बी बनने के लिए कॉंग्रैट्स कहना नहीं भूलीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X