टाइम मैनेजमेंट स्पेश्लिस्ट बनीं ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या राय का एल्बम देखें
विपुल शाह को अपनी फिल्म 'एक्शन रीप्ले" के एक गीत की शूटिंग करनी है। लेकिन इस गीत के लिए न तो ऐश को समय मिल रहा है और न ही अक्षय को इतना समय मिल पा रहा है। शाह दोनों कलाकारों की मजबूरी समझ रहे हैं लेकिन इस गीत के बिना फिल्म रिलीज नहीं हो सकती ये उनकी मजबूरी है। अक्षय इस समय 90 दिन के लिए लंदन में हैं। वह निखिल आडवाणी की फिल्म 'पटियाला हाउस" की शूटिंग कर रहे हैं।
खैर शाह को इस परेशानी से बाहर निकालने के लिए ऐश्वर्या ने एक सुझाव दिया। उन्होंने कहा है कि शाह अपनी फिल्म युनिट के साथ लंदन पहुंच जाएं। वह कांस से लंदन पहुंच जाएंगी और जब अक्षय 'पटियाला हाउस" की शूटिंग नहीं कर रहे होंगे तब उनके साथ रात के समय इस गीत की शूटिंग पूरी कर लेंगी।
शाह पहले इस सुझाव को मानने से कतरा रहे थे। वह बताते हैं "मुझे मेरे गीत की शूटिंग के लिए चार दिन चाहिए हैं। मैं नहीं जानता कि इससे निर्देशक निखिल आडवाणी का समय और पैसा तो प्रभावित नहीं होगा। किसी भी स्थिति में अब मैं 'एक्शन रीप्ले" का प्रदर्शन जुलाई की जगह सितंबर में करूंगा।" ऐश्वर्या अभिनीत 'रावण" का प्रदर्शन जून में होगा और ऐसे में शाह सोच रहे हैं कि उनकी फिल्म का देर से प्रदर्शन होना अच्छा रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications