#Scoop: सलमान और ऐश्वर्या को लेकर उड़ रही ये अफवाह सच है!
ऐ दिल है मुश्किल में ऐश्वर्या राय और रणबीर कपूर के हॉट सीन को लेकर काफी हंगामा मचा हुआ है। लेकिन सूत्रों की मानें तो फिल्म में ऐश्वर्या राय के पास 25 मिनट का रोल है जो कि सलमान खान के रोल से मिलता है।
आजकल ऐ दिल है मुश्किल को लेकर काफी ज़्यादा बातें लीक हो रही हैं लेकिन ये ताज़ा खबर काफी दिलचस्प और चौंकाने वाली है। अगर सूत्रों की मानें तो ऐश्वर्या राय को लेकर जितना हो हल्ला फिल्म के लिए मचा है, उतनी तो वो फिल्म में भी नहीं है।
जी हां, अगर गपशप गली की मानें तो ऐश्वर्या राय ने फिल्म में 25 मिनट की एक सहयोगी भूमिका निभाई है जबकि फिल्म रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा के बारे में हैं। वहीं फवाद खान और शाहरूख खान भी सहयोगी भूमिकाओं में हैं।

लेकिन अब इससे भी ज़्यादा दिलचस्प खबर पर आते हैं। दरअसल, 158 मिनट की इस फिल्म में ऐश्वर्या राय वही कर रही हैं जो कुछ कुछ होता है में सलमान खान के किरदार ने किया था। वो अमन की ही तरह फिल्म के सेकंड हाफ की जान ज़रूर हैं।
["मुझे ऐश्वर्या से बहुत प्यार है पर अब सुलतान देखनी ही है"]
लेकिन ऐश्वर्या राय केवल फिल्म में दोनों मुख्य किरदारों यानि कि रणबीर और अनुष्का के ट्रैक को जोड़ने का काम करेंगी। ठीक वैसे ही जैसे सलमान के किरदार अमन ने कुछ कुछ होता है में राहुल अंजली के ट्रैक को जोड़ा था।
बहरहाल, अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है पता नहीं लेकिन ये तो तय है कि अगर ऐश्वर्या राय का फिल्म में Extended Cameo है भी तो भी वो फिल्म में अपनी छाप छोड़ कर जाने वाली हैं। ऐसी छाप कि फिल्म से उनका नाम हमेशा जुड़ा रहेगा।
[#TooMuch: सनी लियोन के होते हुए...ऐश्वर्या राय की Boldness से शरमा गए!]
अक्सर ऐसा होता है कि एक कैमियो कभी कभी पूरी फिल्म पर भारी पड़ जाता है। बॉलीवुड की ऐसी कितनी फिल्में हम आपको याद दिला सकते हैं, जहां एक कैमियो ने पूरी फिल्म पर कब्ज़ा कर लिया -
अजय देवगन - फितूर
यकीन मानिए कि फितूर में अगर कुछ भी अच्छा था तो वो था अजय देवगन का ये गेस्ट अपीयरेंस जहां उन्होंने स्क्रीन पर से किसी की नज़र ही हटने नहीं दी थी।
अक्षय कुमार - ढिशूम
हाल ही में अक्षय कुमार की ढिशूम ने तो जो कमाल दिखाया कि लोग बस उनके हिप्पी लुक को देखते ही रह गए। अक्षय के पाउट से लेकर उनकी स्टाईल तक सब बेहतरीन था।
ऋतिक रोशन - लक बाय चांस
हालांकि लक बाय चांस में सितारों का मजमा लगा था लेकिन फिर भी ऋतिक रोशन का किरदार इतने बेहतरीन ढंग से लिखा गया कि वो फिल्म की सपोर्टिंग कास्ट ज़्यादा लगे।
ऐश्वर्या राय - मोहब्बतें
ऐश्वर्या राय के गेस्ट अपीयरेंस को तो इतनी वाहवाही मिली थी कि यशराज फिल्म्स ने फिल्म की रिलीज़ के बाद, उनका क्रेडिट स्पेशल अपीयरेंस से हटाकर मेन कास्ट में डाल दिया था।
अक्षय कुमार - ओम शांति ओम
ओम शांति ओम यूं तो मसाला फिल्म थी लेकिन पूरी फिल्म का सबसे ज़्यादा मसालेदार सीन था अक्षय कुमार का कैमियो जहां वो पूरे रजनीकांत स्टाईल में एक्शन सीन करते नज़र आते हैं।
रजनीकांत - रा.वन
रजनीकांत ने शाहरूख खान स्टारर रा.वन के एक सीन में भी अपनी रजनीकांत छाप छोड़ ही दी थी। और लोगों को उस फिल्म में अगर कुछ याद है तो वो है रजनीकांत का कैमियो।
ऋतिक रोशन - डॉन 2
एक सीन और डॉन 2 ऋतिक रोशन के नाम हो गई थी। फैन्स उन्हें देखकर जितना शॉक हुए थे उतना किसी के कैमियो पर नहीं हुए थे।
शाहरूख खान - इश्क कमीना
करिश्मा कपूर स्टारर शक्ति द पावर में शाहरूख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन के डांस ने आग लगा दी थी। और इश्क कमीना आज भी पार्टी नंबर है।
सलमान खान - कुछ कुछ होता है
सलमान खान ने कुछ कुछ होता है में जैसी एंट्री मारी थी, वो आज तक का बेस्ट कैमियो कहा जा सकता है। हालांकि उनका रोल थोड़ा बड़ा था लेकिन फिर भी सलमान ने फिल्म अपने नाम कर ली।
अमिताभ बच्चन - इंग्लिश विंग्लिश
अचानक श्रीदेवी को एयरपोर्ट पर जब अमिताभ बच्चन मिलते हैं तो सबको लगता है कि बस हो गया कैमियो। लेकिन अंदर फ्लाइट में अमिताभ बच्चन जिस तरह श्रीदेवी के लिए इंग्लिश फिल्म की हिंदी डबिंग करते हैं, थोड़ी देर के लिए लाइमलाइट तो ले जाते हैं।
पीके - रणबीर कपूर
जिस किसी ने भी पीके देखी है उसने रणबीर कपूर को देखकर तालियां सीटियां ज़रूर मारी थी। सबने ये भी सोचा कि शायद राजकुमार हिरानी पीके 2 के लिए प्लॉट बनाकर गए हैं।
अभिषेक बच्चन - हम तुम
अभिषेक बच्चन की एंट्री हम तुम में जिस धमाकेदार तरीके से होती है, आते तो वो रानी मुखर्जी से शादी करने हैं, लेकिन सबका दिल जीतकर, फिल्म का हिस्सा बन कर चले जाते हैं।
शाहरूख खान - भूतनाथ
अमिताभ बच्चन स्टारर भूतनाथ में जब शाहरूख खान कैमियो में बंकू के पापा बनकर आते हैं तो सब थोड़ा सा चौंक जाते हैं। और जब शाहरूख किसी फिल्म में कैमियो में आ गए तो फिर वो फिल्म का हिस्सा ही बन जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications













