ससुर के नक्शेकदम पर ऐश्वर्या
सास-बहू की जोड़ी को नकारते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ससुर-बहू की जोड़ी की शुरुआत कर रही हैं। ऐश बॉलीवुड इतिहास की पहली ऐसी बहू हैं, जो सास और पति के पीछे ना चल कर ससुर के पीछे चल रही हैं। ऐश जल्द ही विपुल शाह की आने वाली फिल्म एक्शन रीप्ले में बूढ़ी औरत के किरदार में दिखेंगी।
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पा में अमिताभ ने लीक से हट कर 13 साल के लड़के की भूमिका निभायी थी। अब ऐश भी उन्ही के नक्शेकदम पर चलते हुए अपनी उम्र के एकदम विपरीत जा कर एक बूढ़ी महिला की भूमिका निभाएंगी। इस फिल्म में उन्हे बूढ़ी महिला के रूप में दिखाने के लिए मेकअप आर्टिस्ट हॉलीवुड से बुलवाये जाएंगे।
इस फिल्म में ऐश के अलावा अक्षय कुमार और रणधीर कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म शायद अगले साल तक प्रदर्शित होगी।
action replay aishwarya ray amitabh bachchan अमिताभ बच्चन एक्शन रीप्ले ऐश्वर्या राय पा बॉलीवुड विपुल शाह हॉलीवुड bollywood hollywood paa vipul shah


Click it and Unblock the Notifications