ऐश्वर्या 2 सलमान खान....Eid पर मिल ही लेते हैं....बॉक्स ऑफिस पर बवाल!
Recommended Video

सलमान खान स्टारर रेस 3 और ऐश्वर्या राय स्टारर फन्ने खान के बॉक्स ऑफिस क्लैश की खबर जैसे ही मार्केट में आई, दोनों फिल्मों के भाव तय किए जाने लगे। फिर तय हुआ कि ऐश्वर्या राय स्टारर फन्ने खान, सलमान खान की रेस 3 से ईद पर क्लैश नहीं करेगी।
लेकिन अब एक बार फिर गपशप गली की मानें तो ऐश्वर्या राय और सलमान खान अपनी अपनी फिल्मों की रिलीज़ डेट को लेकर आश्वस्त हैं और दोनों ही फिल्में, ईद 2018 पर ही रिलीज़ होंगी।

ऐश्वर्या ने जज़्बा से कमबैक किया था और फिर सरबजीत में दिखाई दीं। लेकिन उन्हें सबसे ज़्यादा चर्चा मिली करण जौहर की ए दिल है मुश्किल से। हालांकि अभी तक वो कोई कमाल नहीं दिखा पाई हैं।
फन्ने खान की कहानी एक ऐसे पिता की है जो अपनी बेटी को सिंगर बनाना चाहता है। पिता की भूमिका में हैं अनिल कपूर। फिल्म में ऐश्वर्या राय बनी हैं एक सिंगर और राजकुमार राव बने हैं उनके बॉयफ्रेंड।
फिल्म का पहला लुक, फिल्म के सेट से ही लीक हुआ है। अब देखना है कि फन्ने खान से ऐश्वर्या राय अपने पुराने वाले बॉक्स ऑफिस दिन वापस ला पाती हैं या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications
