#Bold: बच्चन्स नाराज़ पर ऐश्वर्या राय की डिमांड थी - चाहिए बोल्ड रोल

ऐश्वर्या राय और उनके ऐ दिल है मुश्किल के बोल्ड किरदार को लेकर काफी चर्चे हुए। खबरें ये भी थीं कि उनके बोल्ड सीन देखकर बच्चन परिवार को बिल्कुल अच्छा नहीं लगा क्योंकि सारे सीन ज़बर्दस्ती के थे।

एक अंग्रेज़ी अखबार की रिपोर्ट की मानें तो बच्चन परिवार का मानना था कि लव मेकिंग सीन से ज़्यादा उन्हें ऐश्वर्या और रणबीर की बोल्ड छेड़छाड़ नहीं पसंद आई और उनका मानना था कि ट्रेलर में इसकी ज़रूरत भी नहीं थी।

Ae Dil Hai Mushkil Aishwarya Rai

अब एक अन्य रिपोर्ट की मानें तो ऐश्वर्या राय ने खुद एक बोल्ड किरदार की डिमांड की थी। उनका रोल इस फिल्म में एक असफल पाकिस्तानी शायर का है जो निजी ज़िंदगी में भी असफल है। अपने रिश्तों को लेकर।
[#Viral: ऐश्वर्या राय की ये तस्वीर देख हैरान रह जाएंगे....लगी शर्त?]

और इसलिए ऐश्वर्या राय चाहती थीं कि उनका किरदार पूरी तरह से बोल्ड और कायदे - कानून, नियम को लेकर बागी दिखे। इसलिए शुरू में भले ही उन्हें रणबीर कपूर के साथ बोल्ड सीन में दिक्कत थी लेकिन बाद में उन्होंने खुद अपने किरदार को बोल्ड दिखाने की डिमांड की।
[#दो टूक: तो केवल बच्चन परिवार के बेटे हॉट सीन करते हैं...बहू ऐश्वर्या नहीं!]

और फिल्म की तस्वीरें देख वाकई ये साफ है कि बच्चन परिवार ने फिल्म को लेकर इतना बवाल क्यों किया था। अमिताभ बच्चन ने भले ही इन अफवाहों को सिरे से खारिज करते हुए कहा था कि उन्होंने ट्रेलर देखा ही नहीं।

वहीं अभिषेक बच्चन ने भी फिल्म के बारे में कोई बात नहीं की। देखिए फिल्म से ऐश्वर्या राय की वो बोल्ड तस्वीरें जिन्हें देख, सबने अपने होश खो ही दिए -
[एक नहीं दो नहीं, 10 बार ऐश्वर्या ने किया है बच्चन्स को शर्मिंदा]

वैसे हाल ही में ऐ दिल है मुश्किल के गाने, ट्रेलर और टीज़र में रणबीर - ऐश्ववर्या को देखकर कोई यकीन नहीं करेगा कि दोनों में उम्र का इतना फासला है।

जब से बुलेया गाना रिलीज़ हुआ है तब से लोग बार बार इसे देख रहे हैं। हालांकि खबरें ये भी हैं कि बच्चन परिवार ऐश्वर्या के इन सीन से खुश नहीं है पर इस गाने में भी रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय की केमेस्ट्री देखने लायक हैं।

गाने रणबीर भी काफी समय हाद अपने अंदाज में नजर आ रहे हैं और ऐश्वर्या राय हमेशा की तरह काफी खूबसूरत लग रही हैं। इस गाने में जहां जहां भी दोनों की केमेस्ट्री और सीन हैं वो काफी Sensous हैं ।

सीधे शब्दों में कहें तो लोगों के होश उड़ाने के लिए काफी हैं। पहली ही तस्वीर को देखकर आप समझ गए होंगे कि दोनों क्या लगे हैं। दोनों का ये रोमांटिक गाना और हॉट रोमांस हर किसी को पसंद आएगा।

रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय की ये तस्वीरें देखकर आप भी समझ गए होंगे कि दोनों का रोमांस कैसा होगा। सबसे अच्छी बात ये है कि रणबीर कपूर से ऐश्वर्या राय भले लगभग 10 साल बड़ी हैं लेकिन कहीं भी दोनों को साथ में देखना अजीब नहीं लग रहा।

दोनों काफी अच्छे लग रहे। ऐश्वर्या राय इस गाने में भी बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। हर सीन और हर फ्रेम में वो कमाल की लग रही हैं।

रणबीर कपूर और ऐश का रोमांस तो फिल्म के टीजर में भी दिखा था लेकिन इस गाने के बाद दर्शकों की बेचैनी फिल्म के लिए बढ़ने वाली है।

फिल्म में रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय के अलावा अनुष्का शर्मा और फवाद खान भी हैं। अब तो बस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है।

टीजर हो या गाना दोनों का रोमांस बखूबी दिखाया गया है। अब ये फिल्म तो करण जौहर की है तो जाहिर है फिल्म में जो भी होगा बेहद मजेदार ही होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X