पहले दिन फिल्म के सेट पर पहुंची..और कैंसिल कर दी शूटिंग
ऐश्वर्या राय अपनी अगली फिल्म फन्ने खान काफी पहले साइन कर चुकी हैं और इस फिल्म के लिए वो काफी एक्साइटेड भी थीं लेकिन सेट पर पहुंचने के बाद ऐश ने शूटिंग करने से मना कर दिया और इसका कारण ये था कि उन्हें कपड़े पसंद नहीं आए।
मीडिया रिर्पोट्स की माने तो ऐश्वर्या राय सेट पर पहुंची लेकिन उन्हें मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए पसंद नहीं आए। फिल्म में उनका किरदार पॉप स्टार का है और किरदार के हिसाब से कपड़ों में अधिक भारतीयता झलक रही थी इसलिए ऐश्वर्या राय ने फिल्म की शूटिंग कैंसिल कर दी।

फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो ऐश्वर्या 6 और 7 अक्टूबर को फिल्म की शूटिंग करने वाली थीं। 8 तारीख को करवा चौथ के कारण क्रू को छुट्टी दी गई और इसके बाद ऐश्वर्या मालदीव रवाना होंगी जहां अमिताभ बच्चन का बर्थ डे मनाया जाएगा।इसलिए फिलहाल फिल्म की शूटिंग कुछ दिनों के लिए टल गई है।
आपको बता दें कि फन्ने खान में ऐश्वर्या राय के अलावा अनिल कपूर, राजकुमार राव भी हैं और दोनों फिल्म की शूटिंग पहले ही शुरू कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications