खत्म हो गई फिल्म की शूटिंग.. अब सलमान खान से होगा तगड़ा टक्कर.. FINAL
Recommended Video

2018 में यदि किसी फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा होने वाली है.. तो वह होगी ऐश्वर्या राय बच्चन की फन्ने खान और सलमान खान की रेस 3। बता दें, दोनों फिल्में ईद पर एक दूसरे को बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार टक्कर देने वाली है।
इस सुपरस्टार पर.. सलमान का निकला गुस्सा.. किया फिल्म से OUT
ताजा खबर है कि ऐश्वर्या राय बच्चन, अनिल कपूर और राजकुमार राव ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। हाल ही में फिल्म की रैप अप पार्टी रखी गयी जिसमें फिल्म की स्टारकास्ट से लेकर फिल्म के प्रोडक्शन से जुड़े ख़ास लोगों ने शिरकत की।

बता दें, फन्ने खान को अतुल मांजरेकर डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में ऐश सिंगर के किरदार में नज़र आने वाली हैं जो अपने से छोटे उम्र के लड़के (राजकुमार राव) के साथ रोमांस करते नज़र आने वाली हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान यह क्लैश बिल्कुल नहीं चाहते। सलमान की चिंता यह नहीं है कि उनके सामने कोई फिल्म खड़ी है.. उन्हें परेशानी इस बात से है कि वह फिल्म ऐश्वर्या राय की है। अब सलमान- ऐश्वर्या का विवादित रिश्ता तो किसी से छिपा नहीं है। ऐसे में सलमान को लगता है कि इस क्लैश की वजह से फिर से सारी बातें ऊपर लाई जाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications