इस 'ब्लॉकबस्टर' में नहीं होगीं ऐश्वर्या राय बच्चन.. FINAL है!
सूत्रों की मानें तो संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती में ऐश्वर्या राय बच्चन के होने की खबर महज एक अफवाह है। फिल्म में ऐश कोई कैमियो नहीं निभा रही हैं।
पिछले दिनों इस खबर ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं कि संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म 'पद्मावती' में ऐश्वर्या राय बच्चन एक अहम किरदार निभाने जा रही हैं। फैंस इस खबर से काफी उत्साहित भी हो गए थे। लेकिन बता दें, यह एक कोरी अफवाह है।

जी हां, संजय लीला भंसाली से जुड़े सूत्र की मानें तो भंसाली और ऐश्वर्या काफी अच्छे दोस्त हैं। लेकिन फिलहाल पद्मावती में ऐश के होने की कोई संभावना नहीं है।
''शाहरूख खान ने मुझे कई फिल्मों से बाहर निकलवाया है....''
फिल्म में सिर्फ तीन अहम किरदार हैं.. रानी पद्मावती (दीपिका पादुकोण), राजा रवल रतन सिंह (शाहिद कपूर) और अलाउद्दीन खिलजी (रणवीर सिंह).. इनके अलावा अदिति राव हैदरी अलाउद्दीन खिलजी की पत्नी का किरदार निभा रही हैं।
जहां तक ऐश्वर्या के साथ काम करने की बात है तो संजय लीला भंसाली एक कश्मीरी प्रेम कहानी पर फिल्म बनाना चाहते हैं, जिसमें उन्हें ऐश्वर्या ही चाहिए।
बता दें, संजय लीला भंसाली के साथ ऐश ने फिल्म देवदास में काम किया है। जबकि बाजीराव मस्तानी और पद्मावती के लिए पहली पसंद ऐश्वर्या ही थीं, लेकिन फिर फिल्म दीपिका पादुकोण को मिल गई।


Click it and Unblock the Notifications

