ऐश्वर्या राय करेंगी इस सुपरस्टार के साथ रोमांस, नाम सुन चौंक जाएंगे आप
Recommended Video

ऐश्वर्या राय जब से बॉलीवुड में कमबैक की है उन्होंने कई फिल्में की हैं। उन्हें फिल्मों के लिए तारीफ तो मिली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। ऐश्वर्या राय ऐ दिल है मुश्किल में कैमियो में दिखीं और उन्हें काफी पसंद भी किया गया।
फिल्म में ऐश्वर्या राय खुद से लगभग 10 साल छोटे रणबीर कपूर के साथ रोमांस करती नजर आईं थीं और लोगों को इनकी
केमेस्ट्री पसंद भी आई थी। अब ऐश्वर्या राय एक बार फिर वो कौन है के रीमेक खुद से काफी छोटे स्टार के ऑपोजिट नजर आ सकती हैं। जी हां और ये कोई नहीं बल्कि शाहिद कपूर हैं। ऐसी खबरें आ रही हैं कि ऐश्वर्या राय शाहिद कपूर के साथ वो कौन है के रीमेक में नजर आ सकती हैं।

एक दैनिक अखबार के अनुसार "शाहिद कपूर की बत्ती गुल मीटर चालू की शूटिंग के दौरान प्रेरणा अरोड़ा से काफी अच्छी बॉन्डिंग हो गई है।शाहिद कपूर बत्ती गुल मीटर चालू के बाद KriArj के साथ दो फिल्में और करेंगे और इसमें से एक वो कौन थी भी हो सकती है। मनोज कुमार के रोल के लिए KriArj की पहली पसंद शाहिद कपूर ही हैं।
हालांकि प्रेरणा अरोड़ा ने अभी तक फिल्म की कास्टिंग के बारे में कुछ भी नहीं बताया है। उन्होंने ना तो इस खबर को कंफर्म किया और ना ही इससे इंकार किया है। उन्होंने कहा कि "फिलहाल कास्टिंग के बारे में बात करना बहुत जल्दबाजी होगी। हम अभी शुरुआती दौर में हैं।" इस फिल्म के बारे में बात करते हुए प्रेरणा ने कहा था कि "ये हमारी तरफ से मनोज कुमार को ट्रिब्यूट होगा। उन्हें पता है कि हम उनकी फिल्म का रीमेक बनाने जा रहे हैं।"


Click it and Unblock the Notifications