4 साल पहले इमरान हाशमी ने ऐश्वर्या राय पर किया था COMMENT- अब ऐश्वर्या ने दिया जवाब!
साल 2014 में कॉफी विद करण में आए इमरान हाशमी से जब ऐश्वर्या राय के बारे में एक शब्द कहने को बोला गया, तो उन्होंने धड़ल्ले से कह दिया- प्लास्टिक.. यानि की फेक। हालांकि इस बारे में इमरान हाशमी ने बाद में सफाई भी दी थी। खैर, 4 सालों के बाद हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय ने इस कमेंट पर करारा जवाब दिया है।
Recommended Video

इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय से पूछा गया कि उन्हें उनके जीवन से सबसे गन्दा या भद्दा कमेन्ट कौन सा मिला है? जिस पर ऐश ने कहा- फेक और प्लास्टिक। हालांकि ऐश्वर्या राय ने इसके बाद कुछ नहीं कहा और किसी का नाम नहीं लिया। लेकिन इन दोनों बातों को जुड़ना किसी के लिए काफी आसान रहा। साफ है कि इमरान हाशमी की 4 साल पुरानी कमेंट ऐश को काफी चुभी थी.. और उसे ऐश अभी तक भूल नहीं पाई हैं।

कॉफी विद करण के उस एपिसोड के बाद इमरान हाशमी ने कहा था- मैंने गंभीरता में कोई कमेंट नहीं किया था। मैं हमेशा ऐश्वर्या राय का फैन रहा हूं। वह रैपिड फायर था और मैंने हंसी मजाक में कमेंट कर दिया था। मैं ऐश और उनके काम का हमेशा से प्रशंसक रहा हूं।
खैर, उसके बाद ऐश्वर्या राय फिल्म बादशाहो भी ऑफर की गई थी, जिसमें इमरान हाशमी भी थे। लेकिन ऐश ने फिल्म रिजेक्ट कर दिया था। बहरहाल, यह पहली बार नहीं है जब ऐश पर किसी ने निगेटिव कमेंट किया हो। इससे पहले ऐश्वर्या राय पर सोनम कपूर का कमेंट भी काफी सुर्खियों में रहा था। सोनम ने ऐश को ऑंटी कह दिया था।


Click it and Unblock the Notifications