''मैं शाहरुख खान के साथ कब काम करूंगी, यह शाहरुख खान से ही जाकर पूछिए''
Recommended Video

हाल ही में फिल्म प्रमोशन के दौरान जब ऐश्वर्या राय से पूछा गया कि वो शाहरुख खान के साथ अब कब काम करेंगी। तो ऐश ने शाहरुख पर निशाना साधते हुए कहा, मैं शाहरुख खान के साथ कब काम करूंगी, यह तो शाहरुख से ही पूछिए। कई स्टार होते हैं जो फिल्म की कास्टिंग भी संभालते हैं। तो आप उन्हीं से पूछिए कि वो कब मुझे अपनी फिल्म के लिए चुनेंगे।
सनी देओल की धमाकेदार सुपरहिट फिल्म- अब 23 सालों के बाद बनेगा सीक्वल
शाहरूख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्म 'जोश', 'मोहब्बतें' और 'देवदास' के बाद काफी पॉपुलर जोड़ी बन गए थे। लेकिन फिर भी उन्होंने लंबे समय तक कभी एक साथ कोई फिल्म नहीं की..

बता दें, शाहरूख- ऐश फिल्म 'चलते चलते' में साथ काम कर रहे थे। लेकिन एक दिन फिल्म के सेट पर आकर सलमान खान ने काफी हंगामा किया। उसके बाद से शाहरूख ने ऐश के साथ कभी काम नहीं किया। सालों बाद करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में शाहरूख खान ने ऐश के पूर्व पति की भूमिका निभाई। फिल्म में दोनों ने एक ही सीन साथ में दिया था।


Click it and Unblock the Notifications