..................... Aishwarya Rai Bachchan showed anger at Abhishek Bachchan in a kabaddi match Video Viral - Hindi Filmibeat

पति अभिषेक और भांजी नव्या पर बुरी तरह भड़की ऐश्वर्या, वीडियो वायरल होती ही बन रहा है बच्चन परिवार का मजाक

aishwarya, abhishek

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं और आपको बता दें कि हाल फिलहाल में उनकी थोड़ी सी नोकझोंक देखी गयी. जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिस में नजर आ रहा है कि ऐश्वर्या, अभिषेक की किसी बात से खफा हो चुकी हैं. इतना ही नहीं कुछ वक्त पहले नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के इवेंट में ऐश्वर्या राय बच्चन को अकेले ही बेटी के साथ में देखा गया. लेकिन वायरल हो रही है वीडियो में ऐश्वर्या के चेहरे पर गुस्सा देखा जा रहा है.

ऐश्वर्या ने अपने परिवार के साथ उठाया कबड्डी मैच का लुफ्त

आराध्या बच्चन कबड्डी मैच देखने के लिए गए और वह अभिषेक की टीम जयपुर पिंक पैंथर्स को भी सपोर्ट करने के लिए वहां पर गए. हालांकि इस वीडियो में साफ नजर आ रहा था कि ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ में नव्या नवेली नंदा और सिकंदर खेर भी उनके साथ इस मैच का लुफ्त उठा रहे थे. वायरल वीडियो में नजर आया कि अभिषेक ने ऐश्वर्या का हाथ पकड़ लिया था और वह कुछ उन्हें कहते नजर आए. लेकिन ऐश्वर्या भी उनकी कोई भी बात सुनने के मूड में लग नहीं रही थी और वह भी लगातार कुछ न कुछ कहती जा रही थी. लेकिन अचानक से अभिषेक चले जाते हैं और वह पलट कर नव्या से कुछ कहने लग जाती हैं. जिसके बाद में नव्या के चेहरे पर रिएक्शन देख साफ नजर आता है कि उनकी मामी ऐश्वर्या की बात उन्हें कुछ खास पसंद नहीं आई.

वायरल वीडियो में दिखी ऐश्वर्या-अभिषेक की नोक-झोंक

इस वीडियो में साफ देखा गया कि अभिषेक और नव्या पर अपना गुस्सा उतारने के बाद में ऐश्वर्या एकदम से शांत हो जाती है और उसके बाद में उनकी बेटी आराध्या उन्हें संभाल लेती हैं. वीडियो में देखा जा रहा है कि आराध्या अपनी मम्मी ऐश्वर्या का हाथ पकड़ लेती है और उन्हें गले से लगा लेती हैं. उम्मीद तो यही है कि ऐसा करने पर ऐश्वर्या का गुस्सा शांत हो गया होगा. लेकिन इस पर नेटजंस अपनी टिप्पणियां करते हुए नजर आए. कुछ लोगों ने तो कहा कि ये पति-पत्नी की नोक-झोंक है. हालांकि आपको बता दें कि कुछ लोगों ने तो अपना गुस्सा भी इस वीडियो पर निकाल दिया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X