OMG ऐश को हुआ एहसास..सलमान को छोड़ना बड़ी गलती!
एक कहावत है अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गयी खेत। इसका तात्पर्य आज बॉलीवुड की कई खूबसूरत अभिनेत्रियों को हो रहा होगा खासतौर पर ऐश्वर्या राय बच्चन को। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या हो गया कि ऐश्वर्या पछता रही हैं। तो आपको बता दें कि हाल ही में कोर्ट ने ये फैसला दिया है कि अब से बहू को अपने सास ससुर की संपत्ति पर कोई हक नहीं होगा। ऐसे में सबसे पहली बात आपके दिमाग में क्या आई बताइये जरा।

यही ना कि ऐश्वर्या राय बच्चन जिनके बारे में कहा जाता है कि उन्होंने अमिताभ बच्चन की वजह से अभिषेक बच्चन से शादी की यानी कि बच्चन परिवार की बहू बनना स्वीकार किया उनके लिए ये बड़ी ही बुरी खबर है। क्योंकि इस फैसले के हिसाब से ऐश्वर्या राय बच्चन का अपने सास ससुर की संपत्ति पर तो कोई अधिकार रह नहीं गया। ऐसे में सलमान खान जिन्होंने अपने दम पर अपने पूरे परिवार की बागडोर संभाल रखी है उन्हें छोड़ना ऐश्वर्या राय बच्चन के लिये काफी गलत फैसला साबित हो रहा है।
ऐश्वर्या राय ही क्या कैटरीना कैफ और करीना कपूर जो कपूर खानदान व पटौदी खानदान को देखकर शादी का फैसला कर बैठीं वो भी शायद इस समय तो सदमे में होंगी। लोगों का मानना है कि इस फैसले से बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों को अपने कुछ फैसलों पर शक हो सकता है और कई अभिनेत्रियां आगे कोई भी फैसला करने से पहले थोड़ा वक्त और ले सकती हैं।
तो देखते हैं क्या वाकई में कोर्ट का ये फैसला बॉलीवुड अभिनेत्रियों के जीवन व जीवनसाथी के चुनाव को लेकर उनकी सोच में परिवर्तन लाता है।


Click it and Unblock the Notifications