Ohh.. इस एड की वजह से कंट्रोवर्सी में फंस जाएंगी ऐश्वर्या राय बच्चन!
[गपशप] ऐश्वर्या राय बच्चन इस साल फिल्म 'जज्बा' के साथ कमबैक कर रही हैं, जिस वजह वह काफी सूर्खियां बटोर रही हैं। लेकिन अब ऐसा लगता है कि ऐश जल्द ही एक कंट्रोवर्सी में फंसने वाली हैं। जी हां, कल्याण ज्वेर्ल्स के नए एड की वजह से ऐश परेशानी में पड़ सकती हैं।
एक अंग्रेजी वेबसाइट की मानें तो कल्याण ज्वेर्ल्स का यह एड एक न्यूजपेपर में देखा गया था, जिसे देखकर आम लोग समेत एक्टिविस्ट इसके खिलाफ आवाज लगाने लगे।
दरअसल, इस प्रिंट एड में ऐश गहनों से लदी बैठीं हैं और उनके पीछे एक काला छोटा बच्चा छाता पकड़ खड़ा है। लोगों के अनुसार, यह प्रचार न सिर्फ रंग भेद दिखाता है बल्कि बालश्रम को भी बढ़ावा देता दिख रहा है।
PICS: नैना बच्चन के रिशेप्शन में ऐश्वर्या चुरा ले गईं लाइमलाइट!
अब जबकि ऐश्वर्या राय को हमेशा सामाजिक मुद्दों के लिए आवाज लगाते देखा गया है, यह प्रचार लोगों के गले नहीं उतरी। यहां तक की इसे लेकर लोगों ने ऐश को एक ओपन लेटेर तक लिख डाला है।
बहरहाल, अब देखना है कि ऐश इस कंट्रोवर्सी पर क्या प्रतिक्रिया देती हैं। वैसे ऐश बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसस में हैं, जो कंट्रोवर्सी से दूर ही रहती हैं।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications


