ऐश्वर्या राय ने किया प्रियंका चोपड़ा को REPLACE...इस बायोपिक में आएंगी नजर!

By Shweta

ऐसा लग रहा है कि प्रियंका चोपड़ा के फैन्स को उनकी बॉलीवुड फिल्म के लिए अभी लंबा इंतजार करना होगा क्योंकि प्रियंका चोपड़ा के हाथ से एक और फिल्म जाती नजर आ रही है। दरअसल ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन के बायोपिक के लिए पहले प्रियंका चोपड़ा को फाइनल किया था लेकिन अब प्रियंका चोपड़ा की जगह इस फिल्म में किसी और को लिया जा रहा है।

जी हां इस फिल्म के लिए मेकर्स प्रियंका चोपड़ा की जगह ऐश्वर्या राय को लेना चाहते हैं और लगभग उनका नाम फाइनल कर दिया गया है। दरअसल मेकर्स को प्रियंका चोपड़ा के अगले दो सालों के बिजी शेड्यूल को देखते हुए अपना फैसला बदलना पड़ा।

aishwarya-rai-bachchan-replaces-priyanka-chopra-shahnaz-husain-s-biopic

शहनाज हुसैन पहले भी यह इच्छा जताई थी कि अगर उनकी बायोपिक बने तो उसमें प्रियंका चोपड़ा ही उनका किरदार निभाए लेकिन अब शायद ऐसा ना हो। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों क्वांटिको 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं और इसके बाद वो अपनी अगली दो हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग करेंगी।

इसलिए वो फिलहाल कोई भी बॉलीवुड प्रोजेक्ट नहीं साइन कर रही हैं।वहीं ऐश्वर्या राय भी जल्द ही फन्ने खान की शूटिंग शुरू करने वाली हैं जिसमें उनके अलावा अनिल कपूर और राजकुमार राव भी हैं। आपको बता दें कि शहनाज हुसैन की बायोपिक उनकी बेटी द्वारा लिखी बायोग्राफी Flame: The Inspiring Life Of My Mother पर आधारित होगी जिसे पूजा बेदी डायरेक्ट करेंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X