ALERT: कभी कैटरीना.. कभी ऐश्वर्या.. दोनों के साथ इश्क लड़ाएंगे ये स्टार!
[गपशप] करण जौहर ने जबसे अपनी आने वाली फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की घोषणा की है, फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हो गए हैं। हो भी क्यों न.. करण ने फिल्म के लिए स्टार कास्ट भी ऐसा ही चुना है। जी हां, फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर मुख्य किरदारों में हैं।
हाल ही में रिवील किया गया था कि फिल्म में रणबीर और अनुष्का के क्या नाम होंगे। वहीं, अब फिल्म के किरदार के बारे में रणबीर कपूर ने थोड़ी बातचीत की है। खासकर ऐश्वर्या राय के किरदार पर रणबीर ने कुछ दिलचस्प खुलासे किए हैं। यह तो खबरों में थी कि फिल्म में ऐश अनुष्का की बड़ी बहन बनी हैं।
Opss.. फिल्म की सेट पर साथ सोते पकड़े गए रणबीर कपूर- अनुष्का शर्मा!
लेकिन बता दें, फिल्म में रणबीर अनुष्का के साथ नहीं, बल्कि ऐश्वर्या राय के साथ इश्क फरमाते दिखेंगे। डीएनए से बात करते हुए रणबीर ने कहा कि- फिल्म में वे और ऐश साथ दिखेंगे। लेकिन फिल्म लव- ट्रैंगल है.. मुझे उम्मीद है कि लोगों को हमारी जोड़ी अच्छी लगेगी।
इस साल रणबीर कपूर की दो फिल्में आ रही हैं, कैटरीना कैफ के साथ 'जग्गा जासूस' और करण जौहर की 'ऐ दिल है मुश्किल'.. जहां एक में रणबीर कैट के साथ इश्क फरमाते दिखेंगे, वहीं दूसरे में ऐश के साथ.... हम्मम.. कहीं सलमान जल न जाएं.. 
यहां देखें ऐ दिल है मुश्किल के सेट की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications




